FB_IMG_1771559721106

शर्मनाक –: घनसाली में रिश्ता हुआ शर्मसार!! चाचा ने अपनी भतीजी के साथ किया बलात्कार टिहरी जनपद के थाना घनसाली क्षेत्र के एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही एक चाचा पर 14वर्षीय नाबालिग लड़की ने बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने कहा, “पीड़िता की तहरीर पर बलात्कार के आरोप में धारा 65(1) बीएनएस और 3/4 POCSO एक्ट के तहत अपराधी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।”

पीड़िता के बयान के अनुसार, वह देर शाम टॉर्च चार्ज करने अपने गांव के चाचा के घर गई थी। चाचा ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की और बलात्कार किया। घटना के बाद पीड़िता खुद थाना चौकी लाटा चमियाला पहुंची, जहां उसकी शिकायत दर्ज की गई। देर रात पुलिस ने उसे बेलेश्वर अस्पताल ले जाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल नई टिहरी भेज दिया गया।
बुधवार को मेडिकल जांच पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने धारा 65(1) बीएनएस और POCSO एक्ट की धारा 3/4 के तहत 14 दिनों की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

4 thoughts on “शर्मनाक –: घनसाली में रिश्ता हुआ शर्मसार!! चाचा ने अपनी भतीजी के साथ किया बलात्कार

  1. Nice post. I was checking constantly this blog and
    I am impressed! Very useful info particularly the last
    part 🙂 I care for such info a lot. I was seeking this particular information for a very long time.
    Thank you and best of luck.

  2. magnificent post, very informative. I wonder why the
    opposite specialists of this sector do not notice this.
    You must proceed your writing. I am sure, you’ve a huge readers’
    base already!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *